Tuesday, October 20th, 2026

लाइसेंस समाप्त होने के बाद भी प्रोडक्शन कर रही है तेल निमार्ता कंपनी प्रोगेसिव एक्सिम

 रायपुर
राजधानी के समीप सरोरा स्थित प्रोगेसिव एक्सिम लिमिटेड जिसने वनस्पति तेल निमार्ता कंपनी के रूप में लाइसेंस ले रखा था, लेकिन कंपनी का एफएसएसएआई लाइसेंस समाप्त हो चुका है। इसका विभागीय तौर पर 30 दिसंबर 2020 को ही कंपनी को पत्र मिल चुका है। फिर भी वे नियम विरूद््ध वनस्पति तेल प्रोडक्शन में लगे हुए हैं। वहीं पर्यावरण विभाग द्वारा जारी अनुमति पत्र भी 2018 में समाप्त हो चुका है। कंपनी के कार्यों की लगातार आ रही शिकायतों पर विभाग की पैनी नजर है और कभी भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोगेसिव एक्सिम लिमिटेड को औद्योगिक परिवेश में जो नियम कायदे पालन करना है उसका खुला उल्लंघन कर रहे हैं। एफएसएसएआई के डिप्टी डायरेक्टर का पत्र 30 दिसंबर 2020 को फूड सेफ्टी कमिशनर छत्तीसगढ़ को लिखा गया है जिसमें तीन लाइसेंस नंबर 10012037000126 एवं 10015037000200 व 10012037000127 जिसमें साफ तौर पर लाइसेंस समाप्त होने की जानकारी दी गई है। जिसके बाद प्रोडक्शन नहीं किया जा सकता लेकिन अभी भी प्लांट में नियमित रूप से प्रोडक्शन जारी है।

पर्यावरण विभाग से भी जारी अनुमति पत्र की अवधि 2018 में खत्म हो चुकी है, जिसके चलते विभाग की ओर से प्लांट का विद्युत विच्छेद करने निर्देशित किया जा चुका है लेकिन उसका भी पालन नहीं हो पाया है। पर्यावरण विभाग ने उक्त प्लांट को केवल साल,महुआ और आम का खाद्य प्रसंस्करण की स्वीकृति मिली थी लेकिन बगैर अनुमति पाम और कुछ अन्य खाद्य प्रसंस्करण कर रहे हैं। इनकी एक और बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है कि  प्लांट में मशीन लगाने के लिए साढ़े आठ करोड़ का लागत दिखाया गया है जबकि बैंक लोन में इसे अलग दिखाया गया है। यह जानकारी भी पर्यावरण विभाग तक पहुंच चुकी है। ईटीपी, प्लांटेशन, रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से फायर फायटिंग सिस्टम की भी खामी है। प्रोगेसिव एक्सिम लिमिटेड अपने आप को एएके कोमनि कंपनी का जाब वर्कर बता रहे हैं, यह कंपनी मानडलेज नामक विदेशी कंपनी को वनस्पति की सप्लाई देते हैं। इसका इनवाइस पे तो दिखा रहे हैं लेकिन इसके लिए कोई अनुज्ञा पत्र इनके पास नहीं हैं। उक्त सारी शिकायतें संबंधित विभाग के संज्ञान में हैं और कभी भी उक्त कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

 

#लाइसेंस

Source : Agency

पाठको की राय